टीकमगढ़ । दिनांक 23.05.2023 को फरियादी बबलू अहिरवार पिता रामलाल अहिरवार उम्र 39 वर्ष निवासी बार्ड 7 जतारा ने आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 22.05.2023 के रात 8 बजे से 12 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने बड़ी देवी मंदिर जतारा के अंदर से 15 नग पीतल के छोटे बड़े घंटा कीमती 5-6 हजार रूपये केचोरी कर लिये है तथा दान पेटी का ताला तोड़कर रूपये चोरी कर ले गया है आवेदन पत्र पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 170/23 धारा 457,380 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया जो मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल अज्ञात चोर को पकड़कर मय चोरी गया मशरूका बरामद करने के निर्देश दिये। गये। अति. पुलिस अधी. सीताराम सत्या व अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन मे अज्ञात घंटा चोर को गिरफ्तार करने तथा माल मशरूका की बरामदगी हेतु थाना जतारा से थाना प्रभारी उनि हिमाँशु भिंडिया के द्वारा पुलिस टीम गठित की गई जो पुलिस टीम द्वारा अज्ञात घंटा चोर की तलाश किया। पूछताछ किया जो सूचना प्राप्त हुई कि लाल काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्र. यूपी 93 बीजी 0679 से एक लड़का दिनाँक 22.05.2323 की शाम को बड़ी देवी माता मंदिर जतारा के आसपास चक्कर लगा रहा था। वह लड़का दिनऊ मंदिर के आसपास घूम रहा है उक्त सूचना संदेही मोटर साइकिल चालक की तलाश दिनऊ मंदिर के पास किया जो एक लड़का पुलिस को देखकर मोटर साइकिल स्टार्ट कर भागने लगा जिसे हमराही स्टाफ की मदद से रोककर नाम पता पूँछा जो अपना नाम सोहिल खाँ पिता प्यारेखा उम्र 19 वर्ष निवासी नई बस्ती मऊरानीपुर जिला झाँसी उ.प्र. का होना बताया। जिससे अपराध के संबंध मे पूँछताछ किया जिसने जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि दिनाँक 22.05.2023 के रात 8 बजे बड़ी देवी माता मंदिर जतारा पर अपनी मोटर साइकिल क्र. यूपी 93 बीजी 0679 से जाकर रैकी की तथा रात 12 बजे मोटर साइकिल से बड़ी देवी माता मंदिर से आरीब्लेड, पिलास, पेचकश की मदद से जंजीर काटकर 15 नग छोटे बड़े पीतल के घंटा काटकर चोरी किये तथा दानपेटी का ताला तोड़कर 1980 रूपये की चोरी की जिसमे से 500 रूपया पेट्रोल व खाना मे खर्च हो गये 1480 रूपये मेरे पेट की जेब मे रखे है। चोरी के घंटा बैग में भरकर दिनऊ मंदिर के पीछे जंगल में झाडियो मे रखे थे जिसे बरामद कराये है आरोपी के विरूद्ध अपराध प्रमाणित पाये जाने से गिरफ्तार कर जे. आर. भेजा जाता है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जतारा हिमाँशु भिंडिया, उनि रवि सिंह, प्र. आर. बालकिशन श्रीवास, आर. भूपेन्द्र सिंह, आर, मनोज सविता, आर. अवनीश यादव की सराहनीय भूमिका रही। प्रेस को यह तमाम जानकारी थाना प्रभारी जतारा हिमांशु भिंडिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।