कंट्रोल रूम भोपाल से सूचना पर,, घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया

धर्मकुंडी खूटवासा के मध्य किलोमीटर 722 के 18 पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है मौके से ही 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया
संवाददाता अरुण कश्यप
बानापुरा
बानापुरा,,आरपीएफ आउट पोस्ट बानापुरा मेसहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार गौर को कंट्रोल रूम भोपाल से सूचना मिली कि किलोमीटर 722/18, पर कोई घायल ब्यक्ति पड़ा है इस सूचना पर सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार गोयल अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुए तथा घटनास्थल पर जाकर देखा एक घायल व्यक्ति धर्मकुंडी खूटवासा के मध्य किलोमीटर 722 के 18 पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है मौके से ही 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया तथा एंबुलेंस आने पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस में चढ़ा कर उपचार हेतु सिविल हॉस्पिटल सिवनी मालवा के लिए रवाना किया जहां डॉक्टर जीआर करोड़े ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया। घायल व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए घायल को जिला अस्पताल होशंगाबाद के लिए रेफर किया आरपीएफ बनापुरा के सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार गौर की ओर से किसी व्यक्ति की जान को बचाने के लिए यह सराहनीय कदम उठाया
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
