टीकमगढ़/कारी। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला टीकमगढ़ और श्रेया मानव कल्याण एवं ग्रामीण विकास समिति कारी के संयुक्त तत्वावधान में मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया गया।
सप्ताह के अंतिम दिन नगर परिषद कारी के स्वामी विवेकानंद विद्यालय में महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती के अवसर पर मद्य निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत समिति पदाधिकारी गोरेलाल विश्वकर्मा और विद्यालय के शिक्षक सुनील श्रीवास्तव, अभय पटेरिया के सहयोग से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार माही लिटोरिया, द्वितीय पुरस्कार ऋषि कुशवाहा और तृतीय पुरस्कार रुचि सेन को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी बच्चों और स्टाफ को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर समिति कर्मचारी तेजसिंह घोष, विद्यालय शिक्षिका अनुप्रिया विश्वकर्मा, निखिल श्रीवास्तव सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

