पुलिस द्वारा अवैध रूप से भट्टी लगाकर बनाई गई कच्ची महुआ शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया
संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सिवनी मालवा थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम जिले में अवैध मदिरा की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम गुरुकरण सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा एसडीओ(पी) श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में सिवनी मालवा पुलिस द्वारा अवैध रूप से भट्टी लगाकर बनाई गई कच्ची महुआ शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया
आज दिनांक 26/05/ 2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम हिरण खेड़ा में बबलू लोबंसी के खेत के पास नाले में अवैध रूप से भट्टी लगाकर कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है जो मौके पर पहुंचकर आरोपी सुरेश पिता प्यारेलाल अपाचे उम्र 50 साल निवासी हिरण खेड़ा से 70 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब एवं शराब बनाने के उपकरण जप्त किए गए एवं मौके पर ही 4 कुंटल लाहन नष्ट किया गया आरोपी सुरेश के खिलाफ अपराध क्रमांक 274/23 धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिवनी मालवा गौरव सिंह बुंदेला, उपनिरीक्षक महेश जाट ,सहायक उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह आरक्षक 54 संदीप ,आरक्षक 334 अतुल ,महिला आरक्षक 896 शानू निवारे का योगदान रहा
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
