गांव के विकास में युवाओं की अहम भूमिका, ग्रामीणों को शपथ दिलाकर नशा ना करने हेतु प्रेरित किया,,, डा, विशाल बघेल

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सीवनी मालवा,,रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी तथा बीएचआरसी ग्रुप द्वारा सिवनी मालवा के ग्राम कोलगांव में “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के तहत “गांव के विकास में युवाओं की भूमिका, जल संरक्षण, नशामुक्ति, आयुष्मान कार्ड आदि प्रमुख विषयों पर कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों व युवाओं से चर्चा की। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ नर्मदापुरम जिला संयोजक तथा बीएचआरसी ग्रुप के डायरेक्टर डॉ विशाल सिंह बघेल ने नशा मुक्ति पर बीएचआरसी ग्रुप द्वारा निर्मित की गई फिल्म का प्रसारण करके ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम बताएं। ग्रामीणों को शपथ दिलाकर नशा ना करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही आयुष्मान कार्ड में आ रही तकनीकी समस्या को दूर करने के उपाय बताएं। जल संरक्षण हेतु जल स्त्रोतों की सफाई, नदियों तालाबों का गहरीकरण, सोख्ता गड्ढा निर्माण आदि बनाने पर प्रेरित किया। हमारे देश की ग्रामीण संस्कृति पर चर्चा करते हुए गांव के विकास में युवा अपनी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाए, इस पर उन्हें मार्गदर्शित किया। डॉ पूनम सिंह राजपूत ने बीएचआरसी ग्रुप तथा रिलाएबल सोसायटी द्वारा समाजहित में की जा रही गतिविधियों पर अपनी बात रखी। इस दौरान ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ बीएचआरसी ग्रुप की टीम का स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में कोलगांव स्थित राम मंदिर में डॉ विशाल सिंह बघेल, डॉ पूनम सिंह राजपूत ने पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में वीरेंद्र राजपूत, त्रिलोक राजपूत, जनपद सदस्य हरिओम दायमा, सरपंच रमा मस्तान सिंह खंडेल, ओपी राजपूत, शंकर सिंह पटेल, सत्यनारायण, जयकृष्ण, अशोक राजपूत, शेरसिंह, ईश्वर विश्नोई, आनंद लौवंशी, पीयूष राठौर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
