बिना टिकट,अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़

संवाददाता अरुण कश्यप
नर्मदापुरम/इटारसी।वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती रश्मि बघेल के निर्देशन में बिना टिकट,अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ के लिए मंडल में लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में दिनांक 26.05. 2023 को *इटारसी स्टेशन पर* सहायक वाणिज्य प्रबन्धक के.एन. द्विवेदी के नेतृत्व में प्रातः 06 बजे से अपराह्न 02.00 बजे तक 31 टिकट चेकिंग स्टाफ तथा 08 आरपीएफ स्टाफ के सहयोग से चलाये गए टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 33 गाड़ियों के यात्रियों की टिकट जांच की गई। इस टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 238 यात्रियों, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 123 यात्रियों एवं गंदगी फैलाने वाले 6 यात्रियों सहित कुल 367 यात्रियों से कुल रुपये 2,45,955/- बतौर जुर्माना एवं किराया वसूल किया गया, साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की समझाईश दी गई।वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्रीमती रश्मि बघेल नें यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें,प्रतिक्षा सूची ई-टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म टिकट भी यात्रा के लिए अनुमत नहीं है। अतः प्रतीक्षा सूची ई-टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा न करें। स्टेशन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्रा से पूर्व अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इटारसी से अरुण कश्यप की खास खबर
