सीवनी मालवा,,,स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत नाले नालियों की साफ-सफाई एवं जन जागरूकता अभियानस

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सिवनी मालवा नगर पालिका सिवनी मालवा द्वारा वर्षा पूर्व बाढ़ आपदा की रोकथाम एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत विशेष सफाई अभियान में बड़े नालों एवं नालियों की साफ-सफाई का कार्य करवाया गया एवं कचरा नदियों में न जाए इसकी रोकथाम के लिए लोहे की जाली लगवाई जा रही है एवं नागरिकों को कचरा नालों में नहीं डालते हुए नगर पालिका के स्वच्छता वाहन में डालने के लिए जागरूक किया गया विशेष सफाई अभियान स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, सचिन मलैया,प्रभारी सफाई जमादार नरेंद्र गोहर,विनोद महोरिया एवं सफाई दल उपस्थित रहे मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि वर्षा पूर्व शहर के बड़े नाले एवं नालियों को साफ करने का कार्य निकाय के द्वारा किया जा रहा है एवं जिन नागरिकों के द्वारा नालों पर अतिक्रमण या गंदगी फैलाई जा रही है उनको नियम अनुसार नोटिस देकर एवं जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
