नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / सर्व विप्र महासभा के द्वारा बैठक का आयोजन आरसीसी मॉल में इंद्र मोहन दुबे की अध्यक्षता में एव योगेश कुड़ापा के मार्गदर्शन बैठक आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मुकेश दुबे ने बताया कि भोपाल में 4 जून को प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण महाकुंभ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसमें सर्व विप्र महासभा की पूरी जिले की टीम 4 जून के कार्यक्रम में सम्मिलित होगी, जिस की टीम बनाई गई है। जिसमें पुरुष वर्ग में प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष दुबे, सुकांत दुबे, मनोज दुबे, रत्नेश दुबे को पुरुष वर्ग की जिम्मेदारी दी। वही महिला वर्ग में नेहा तिवारी, रेखा दुबे, मोनिका जोशी को महिला वर्ग की जिम्मेदारी सौपी गई। बैठक में अक्टूबर माह में होने वाले कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक चर्चा हुई एवं निर्णय हुए। बैठक में एसके दुबे, बीपी दुबे, गोपाल प्रसाद तिवारी, रवि तिवारी, वैभव दुबे, सारांश दुबे, अनिल मिश्रा, अर्पित तिवारी, आशीष दुबे, हर्षित एवं व्यापारी महिला मंडल में संयोगिता दुबे सपना व्यापारी अंशिका जोशी आदि शामिल हुए।