टीकमगढ़ । नगर टीकमगढ़ की बैकुंण्ठी निवासी आनंद यादव को कांग्रेस के बेरोजगार प्रकोष्ठ में बेरोजगार प्रकोष्ठ का टीकमगढ़ के लिए जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से कांग्रेस के खेमे में खुशी का माहौल है और आनंद यादव को तमाम कांग्रेसियों ने शुभकामनाएं और बधाईं दीं हैं। वहीं आनंद यादव को उनके इष्ट मित्रों परिजनों और सहयोगियों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आनंद यादव ने प्रेस से मुलाकात के दौरान बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठों शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी है मैं सदैव पार्टी की रीति – नीति के अनुसार उसमें दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन और ईमानदारी से करने का सतत प्रयास करूंगा और पार्टी को सदैव आगे बढ़ाने का काम करूंगा आनंद यादव ने पार्टी के वरिष्ठों सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
