टीकमगढ़। वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई द्वारा स्थानीय नगर भवन में आयोजित पंच दिवसीय युवा व्यक्तित्व विकास शिविर रविवार को संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में सीताराम ससत्या एडीशनल एसपी मुख्य अतिथि रहे। डॉ. पी.एल. विश्वकर्मा और डॉ. विकास जैन ने युवाओं को हेल्दी हेविट्स विषय पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसाई गौरव जैन संचालक होटल सिल्वर स्टेट विशिष्ठ अतिथि रहे। मंचासीन अतिथि प्रकाश अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन, पूनम जैसवाल, रामस्वरूप नायक, राजेश साहू रहे। अतिथियों ने भगवान के चित्र का पूजन माल्यार्पण कर कार्यक्रम आरंभ किया । समापन अवसर पर एडीशनल एसपी ने कहा कि यहाँ उपस्थित युवाओं ने यदि यहाँ से व्यक्तित्व विकास का एक-एक सूत्र ही सीख लिया तो इस कार्यक्रम की सफलता है।
उन्होंने कहा कि वह एक किसान के बेटे है जीवन में कई परेशानीयों के साथ शिक्षा पूर्ण की। 5 किलो मीटर दूर स्कूल जाने के लिए मेरे पास साईकिल भी नहीं थी, पैदल जाना पढ़ता था। सबइंस्पेक्टर की परीक्षा में असफल हुए पर कठिन परिश्रम से आज उच्च पद पर है। युवाओं को सूत्र देते हुए कहा जीवन में किसी एक पढ़ाव पर असफल होने पर हार नहीं माननी चाहिए निरन्तर सफलता के लिए प्रयास करते रहे। डॉ. श्री विकास जैन ने कहा कि युवाओं को फास्ट फूड, ऑयली फूड और पैकेज्ड फूड से बचना चाहिए, इससे डाइविटीज, मोटापा सहित कई बीमारियों का खतरा रहता है। डॉ. पी.एल. विश्वकर्मा ने कहा कि युवाओं को धूम्रपान एवं मद्यपान से बचना चाहिए | अनियमित दिनचर्या, शारीरिक अक्रियता एवं खान-पान, मोटापा, आलसी होना, कमजोर स्मरण शक्ति और कन्सन्ट्रेशन की कमी की समस्या को बढ़ाते है। युवा मोबाईल का उपयोग आवश्यक होने पर ही करें। युवा योगाभ्यास एवं प्राणायाम करें। इससे मानसिक शांति, स्थिर ब्लड प्रेसर और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आनंद सोनी ने कहा यह आयोजन टीकमगढ़ नगर का पहला आयोजन है। शहर के प्रबुध्द युवा अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को मार्गदर्शन दिया। यह कार्यक्रम उपस्थित युवाओं के उन्नत भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सीढ़ी होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। राकेश सोनी मीडिया प्रभारी वैश्य महासम्मेलन ने यह विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की अभिषेक मैनवार कार्यक्रम संयोजक ने आभार प्रदर्शन किया एवं संचालन पूनम जयसवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में नीलम जैन, अनूप नायक, मीनू गुप्ता, सुरभि मोंगना, श्रीमती कंचन सोनी, रूचि मोंगना, सरोज मिठिया, राजेश सोनी, मनीष जैन, अभिषेक जैन मैनवार श्रीमती ममता सोनी, श्रीमती अल्पना जैन बड़ागाँव, श्रीमती भारती चौरसिया, श्रीमती प्रकृती जैन, अशोक सोनी, कुलदीप जैन, विक्की मोदी, अन्नू मिठिया, सुनील मैनवार, रविन्द्र जैन, आशू जैन, राजेन्द्र जैन, नरेन्द्र मैनवार, टिंकी सोनी, पवन जैन, अशोक सोनी ने उपस्थित होकर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में अनेक युवाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लिया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

