बानापुरा
शासकीय नवीन कन्या हाई स्कूल साला बानापुरा मैं सेजल लोवंशी का किया सम्मान 96.4/ अंक प्राप्त करके नाम किया रोशन

संवाददाता अरुण कश्यप
बानापुरा
सिवनी मालवा की उप नगरी बानापुरा शासकीय नवीन कन्या हाई स्कूल शाला बानापुरा दसवीं क्लास के छात्र सेजल लौवंशी ने दसवीं कक्षा में 96.4/ अंक प्राप्त करके ब्लॉक में प्रथम एवं जिले की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है प्राचार्य मनित दुबे एवं शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय नवीन कन्या हाई स्कूल साला बानापुरा की छात्रा सेजल यदुवंशी ने दसवीं कक्षा में अच्छे अंको से परीक्षा को पास की है एवं शिक्षकों एवं नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन व्यापारी अमित पालीवाल एवं पार्षद पति प्रदीप अग्रवाल ने सेजल को पुष्पमाला एवं श्रीफल साल से किया सम्मानित अच्छे अंको से पास होने के लिए सम्मानित किया गया सेजल लौवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती है एवं उसका सपना है कि वह इंजीनियर बन कर अपने परिवार एवं देश का नाम रोशन करना चाहती है सेजल लो बंसी बहुत ही गरीब परिवार से है उसके पिता संतोष लोबंसी मजदूरी करते हैं सेजल की माता सुनीता लौवंशी ने भी जानकारी देते हुए बताया कि सेजल लौवंशी इंजीनियर बनना चाहती है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सेजल की माता सुनीता लौवंशी ने शासन प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसके इंजीनियर बनने का सपना को पूरा किया जाए एवं सेजल की पढ़ाई के लिए शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है वही सेजल के शिक्षकों ने भी सेजल की पढ़ाई के लिए मदद करने का भरोसा दिया है एवं सेजल को जो भी मदद चाहिए शिक्षक एवं नगर के नागरिक एवं व्यापारी अमित पालीवाल मदद के लिए तैयार है एवं उन्होंने परिवार को भरोसा दिया है इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह रघुवंशी प्राचार्य मनित दुबे,, अंतेश गढ़वाल राकेश कुमार मिश्रा अमित पालीवाल प्रदीप अग्रवाल अरुण कश्यप शिक्षक सोनी, , बीआरसी संतोष शर्मा एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
