रेजंर वंदना मेहतो से उनके अधीनस्थ काम करने वाले कर्मचारी उनकी तानाशाही हिटलरशाही से परेशान नजर आ रहे है

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
नर्मदापुरम सीवनी मालवा में वन विभाग में इन दिनो सामान्य वनमंडल के सिवनीमालवा रेंज मे कुछ ठीक नही चल रहा है।रेजंर वंदना मेहतो जब से यहा पर पदस्थ हुई है।तब से ही उनके अधीनस्थ काम करने वाले कर्मचारी उनकी तानाशाही हिटलरशाही से परेशान नजर आ रहे है।लम्बे समय से रेजंर की चर्चित कार्यशैली से परेशान वन कर्मियों की सहन शक्ति आज जबाब दे गयी और सिवनीमालवा वन परिक्षेत्र के वन कर्मियों ने एकत्र होकर आज सीसीएफ के नाम एसडीओ सिवनीमालवा को ज्ञापन सौपा।दिये गये ज्ञापन मे वन कर्मियों ने सिवनीमालवा वन परिक्षेत्र अधिकारी वंदना मेहतो पर गंभीर आरोप लगाये है।यहा तक बताया गया रेजंर वन कर्मियों को झूठे केस लगाकर फसाने तक की धमकी देती है।ज्ञापन मे एक दर्जन सै अधिक बिंदुओं की शिकायत का उल्लेख किया गया है। वन कर्मियों का कहना है कि वे रेजंर वंदना मेहतो की तानाशाही पूर्ण कार्यशैली के कारण मानसिक रूप सै प्रताड़ित हो रहे है।साथ रेजंर वदना मेहतो को हटाने एव उनके विरुद्ध कारवाई की मांग की गयी है।
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
