मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मलेरिया रथ हाईरिस्क क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रचार-प्रसार एवं आमजन को मलेरिया की जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध करायेगा।

संवाददाता अरुण कश्यप
नर्मदा पुरम
नर्मदापुरम/ राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 5 जून को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में अंतर विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मलेरिया निरोधक माह जून के संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर द्वारा मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. दिनेश देहरवाल, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नलनी गोड, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण श्रीवास्तव एवं अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मलेरिया रथ हाईरिस्क क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रचार-प्रसार एवं आमजन को मलेरिया की जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध करायेगा। मलेरिया माह के दौरान जन जागरूकता के लिए जिले में विकास खण्ड, सेक्टर एवं पंचायत स्तर पर कार्यशालायो का आयोजन किया जायेगा। हाईरिस्क क्षेत्रों में मलेरिया कैम्प का आयोजन एवं लार्वा सर्वे व फीवर सर्वे का कार्य आयोजन किया जायेगा।जिला मलेरिया अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने आमजन से अपील की है कि मलेरिया के मच्छर से बचाव हेतु घर के आसपास पानी न जमा होने दे। रूके हुये पानी की निकासी करे। यदि निकासी संभव न हो तो मिट्टी का तेल या जला हुआ ऑयल डाल दे। शाम को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। घर के खिड़की दरवाजे में मच्छर रोधी जाली लगवाये, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने। शाम के समय नीम के पत्ती का धुआं करें। घर के आस पास साफ सफाई रखे। कूलर, टंकी, होज, नाद आदि सभी का पानी प्रत्येक सात दिवस में आवश्यक रूप से बदले।
नर्मदा पुरम से अरुण कश्यप की खास खबर
