मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 जून को सिवनी मालवा पहुंचेंगे,,, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सीवनी मालवा,,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 जून को सिवनी मालवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में लाडली बहना सम्मेलन कार्यक्रम 14 जून को सिवनी मालवा में आयोजित किया जाएगा।उसकी व्यवस्थाओं को देखने के लिए मंगलवार को
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह ने सिवनी मालवा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, हेलीपैड स्थल, पार्किंग आदि व्यवस्थाएं देखी और समय सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी गुरकरण सिंह ने सिवनी मालवा बीज निगम, भीलट देव सहित
अन्य जगहों को देखा। साथ ही वहां किस तरह की व्यवस्था बनाई जा सकती है, इसको लेकर चर्चा की।ये लोग रहे मौजूद
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस एस रावत, एसडीएम सिवनी मालवा अनिल कुमार जैन,एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, तहसीलदार ललित
सोनी, जनपद सीईओ दुर्गेश कुमार भूमरकर सहित अन्य
अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
