*नगरपालिका उपाध्यक्ष वार्ड नंबर 11 की पार्षद स्वाति शैलेंद्र गौर एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री विक्रम सूर्यवंशी ने लाडली बहना योजना के प्रमाण पत्र दिऐ*

सीवनी मालवा
सीवनी मालवा वार्ड नंबर 11 की आंगनवाड़ी में “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र एवं मध्यप्रदेश कि लाडली बहनाओ के भाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शुभकामना संदेशों का वितरण हमारी लाडली बहनों को किया, बहनों में गज़ब का उत्साह इस योजना के प्रति देखने को मिला, निश्चित ही इस योजना से मिलने वाली राशि से हमारी लाडली बहनों के जीवन में खुशहाली लाएगी, उनके जीवनस्तर में सुधार होगा, निश्चित ही इस महान योजना को को महिलाओं के लिए समर्पित करने वाले मुख्यमंत्री जी बेहद संबेदनशील है, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले मुख्यमंत्री है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी नगरपालिका उपाध्यक्ष वार्ड नंबर 11 की पार्षद स्वाति शैलेंद्र गौर युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री विक्रम सूर्यवंशी महिला मोर्चा की महामंत्री अंजली सोनी आंगनबाड़ी की सुपरवाइजर चंद्रकला वोड़िया बीएलओ अजय राठौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा रघुवंशी रश्मि नागेश साहियका क्षमा सराठे कमली निशा सराठे और समस्त हितग्राही प्यारी बहने मौजूद रहे
