झेलम एक्सप्रेस में दिव्यांग महिला से शर्मनाक व्यवहार: गार्ड ने थप्पड़ मारा,गिरेबान पर हाथ डाला, RPF-GRP ने दिव्यांग कोच से उतारा।

संवाददाता अरुण कश्यप
इटारसी
इटारसी,,,झेलम एक्सप्रेस में दिव्यांग महिला से शर्मनाक व्यवहार: गार्ड ने थप्पड़ मारा,गिरेबान पर हाथ डाला, RPF-GRP ने दिव्यांग कोच से उतारा। मामले में 7 घंटे बाद भी विकलांग महिला यात्री को नहीं मिल पाई ट्रेन। RPF GRP के इस रवैये के कारण विकलांग महिला यात्री और उनकी मासूम बेटी को उठाना पड़ रहीं परेशानी।महिला यात्री को विकलांग कोच से उतारने के बजाय GRP की QRT (क्यूआईटी)टीम ट्रेन में ही साथ जाकर लिख सकती थी शिकायत । लेकिन गार्ड के थप्पड़ मारने की बात कहने भर से विकलांग महिला को विकलांग कोच से उतारा गया। कोच के अन्य विकलांग यात्रियों का कहना था कि गार्ड ने पहले हम लोगों को गालियां दी।विरोध किया तो उसने महिला को मारा।बावजूद RPF-GRP के जिम्मेदारों ने गार्ड की बात को तवज्जो दी। देश के प्रधानमंत्री विकलांग को सम्मानजनक शब्द से संबोधन के लिए दिव्यांग कहना शुरू कराया। वही इटारसी रेलवे स्टेशन पर RPF GRP के द्वारा जो किया। वो काफी शर्मनाक घटना
है।
