सीवनी मालवा
बानापुरा बैडमिंटन हॉल एवं जिम डे केयर सेंटर मैं ठेकेदार की लेबरों ने किया कब्जा गंदगी का अंबार
शासकीय भवन एवं बैडमिंटन हॉल खेल मैदान अधिकारी एवं ठेकेदारों की मिलीभगत से ठेकेदारों की लेबर ने किया कब्जा

संवाददाता अरुण कश्यप
बानापुरा
सिवनी मालवा के उप नगरी बानापुरा के डे केयर सेंटर एवं जिम के सामने गंदगी का अंबार एवं पानी भरे होने के कारण जिम मैं आने जाने वाले युवाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही बैडमिंटन हॉल मैं प्राइवेट ठेकेदार की लेबर ने कब्जा जमा कर रखा है एवं बच्चों एवं व्यापारियों एवं नागरिकों के खेलने के मैदान को एवं बैडमिंटन हाल मैं लेबर ने कब्जा जमा कर रखा है एवं ठेकेदार के वाहन एवं ठेकेदार की सामग्री रेत गिट्टी लोहा सीमेंट आदि सामग्री बैडमिंटन हॉल में रखी हुई है नगर पालिका स्वराज अधिकारी समर सिंह उईके एवं नगर पालिका जिओ मो के घर के बात ही बानापुरा में बैडमिंटन हॉल बना हुआ है एवं नगर पालिका स्वराज अधिकारी के घर के सामने ही बैडमिंटन हॉल में ठेकेदार की लेवर ने कब्जा जमा कर रखा है लेकिन अधिकारी देखकर भी अनदेखी कर रहे हैं एवं बानापुरा के नगर वासियों को बैडमिंटन एवं खेल से वंचित रखा जा रहा है एवं गर्मियों की छुट्टी में बच्चों को खेल मैदान से वंचित किया जा रहा है और ठेकेदारों को पूरी सुविधा दी जा रही है एवं शाम होते ही डे केयर सेंटर के सामने एवं बैडमिंटन हॉल के सामने शराबियों का भी अड्डा बन जाता है नगर कांग्रेस कमेटी ने इन मुद्दों को लेकर तहसील कार्यालय में बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर ज्ञापन सौंपा गया है एवं नगर पालिका में जो भ्रष्टाचारी और मनमानी हो रही है उनके खिलाफ आवाज उठाई गई है अब देखना यह है कि नगरपालिका की नए ठेकेदार एवं ठेकेदारों की मनमानी एवं नगर पालिका की भ्रष्टाचारी कब खत्म होती है
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
