सिवनी मालवा का लडली बहना सम्मेलन स्थगित: कलेक्टर, एसपी ने किया स्थल का निरीक्षण, देर शाम को सीएम का कार्यक्रम स्थगित

सिवनी मालवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 14 जून को बीज निगम केंद्र में लाड़ली बहना सम्मेलन एवं मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। इसको लेकर शुक्रवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं एसपी डॉ गुरकरन सिंह ने सिवनी मालवा पहुंचकर यहां विधायक प्रेम शंकर वर्मा के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया था। देर शाम सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम रद्द होने की सूचना आ गई।
कलेक्टर एवं एसपी ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाए, हेलीपेड, मंच व्यवस्था, मंच संचालन, पार्किंग, वाहन, सेक्टर, बैरिकेडिंग, विद्युत आपूर्ति आदि का बारीकी से निरीक्षण
कर समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों के साथ बैठक भी कर कलेक्टर ने विभागों को दायित्व सौंपे। कार्यक्रम में कृषि, वन, उद्यानिकी, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, एनआरएलएम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल जीवन मिशन, सामाजिक न्याय आदि विभागों ने योजनाओं पर केंद्रित विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाए। लाड़ली बहना योजना पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन करने के भी निर्देश दिए गए थे। प्रभारी तहसीलदार ललित सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 14 जून को सिवनी मालवा में आयोजित होने वाला
कार्यक्रम स्थगित किया गया है। आगामी कार्यक्रम की सूचना पृथक से दी जाएगी।
