नगरीय क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण ना होने को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी 19 तारिख को नगरपालिका का घेराव करेगी ,,,,,,,,स्वदेश शर्मा

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सिवनी मालवा नगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को एसडीएम अनिल जैन को ज्ञापन सौंपा। नगर कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने नगरीय क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को लेकर कलेक्टर को अवगत कराया था। उसके बाद भी नगर पालिका के कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आया है।कुछ दिन पहले कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया था, जिसमें नगरीय क्षेत्र में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया था। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आमजन अपने कार्यों को कराने के लिए परेशान हो रहे हैं। नर्मदा जल योजना का पानी अभी तक दोनों समय नहीं दिया जा रहा है। उसका कर भी आधा नहीं किया गया है। आमजन के पक्ष में नगर कांग्रेस कमेटी 19 तारीख को नगर पालिका का घेराव करेगी। नगर पालिका के अधिकारी सब कुछ देखते वह भी अंजान बने हुए हैं एवं देखकर अनदेखी कर रहे हैं और उनके निवास स्थान के पास में ही सब कुछ होता रहता है लेकिन वह कोई भी उचित कदम नहीं उठा पा रहे हैं जिससे आम जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं नगरपालिका के अधिकारियों के घर के सामने ही शासकीय भवन एवं वालों को खेल मैदानों को ठेकेदार के स्रोत किया जा रहा है जिससे आम जनों को एवं खेल प्रेमियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अधिकारियों की चुप्पी के कारण वार्ड वासियों एवं नागरिकों को लगातार दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा है इन सब मांगो को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी 19 तारीख को नगरपालिका का घेराव किया जाएगा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता,राधेश्याम पटेल, समीर शर्मा,नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पटेल,मुकेश पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष विजय पटेल, प्रवीण रघुवंशी,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वदेश शर्मा,किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सावन यादव,देवेंद्र कुचबंदिया,राजा शर्मा,तरुण ठाकुर,गौरव यादव, सुमित भिलाला,ईश्वर कानकुअर,गुलशेर शाह,आशीष दामङे,अशुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
