कॉलेज के बाहर महिला कर्मचारी ने खाया जहर: जिला अस्पताल रेफर करते समय हुई मौत, पुलिस ने कहा- जांच में होगा खुलासा

सिवनी मालवा तहसील के शासकीय कुसुम महाविद्यालय की एक महिला कर्मचारी शोभा सोनी ने अज्ञात कारणों के चलते कॉलेज के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद महिला कॉलेज के सामने ही गिर गई। महिला को देख वहां भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद कॉलेज के कर्मचारियों के द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनी मालवा लाया।
महिला का डॉ. ऋषि साहू ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पुलिस ने मर्ग कायम कर
महिला के शव का पीएम करवाया।
थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने बताया कि सूचना मिली थी कि 58 वर्षीय महिला शोभा सोनी निवासी इंदिरा कालोनी ने शासकीय कुसुम महाविद्यालय के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जिला चिकित्सालय ले जाने के दौरान रास्ते में ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिए और महिला का पीएम करवाया। परिजनों के बयान के बाद ही पता चल पाएगा कि किन कारणों के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाया।
