नगर कांग्रेस कमेटी ने आमजन की समस्याओं को लेकर रैली निकाली एवं नगरपालिका का घेराव किया ज्ञापन दिया एवं
नगरीय प्रशासन मंत्री का पुतला जलाया,,,,,,,
सिवनी मालवा नगर पालिका अधिकारी सीएमओ के मुर्दाबाद के नारे लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सीवनी मालवा,,,नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिवनी
मालवा की अजय पटेल के निवास स्थान बलराम पटेल कॉलोनी से रैली निकाल नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका का घेराव किया। वही नगर पालिका के सामने ही
नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पालिका सीएमओ के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए दो टूक कहा कि आज जिस तरह से भ्रष्टाचार आप लोग कर रहे हैं। वह बस कुछ समय का और है। कांग्रेस की सरकार आएगी, उसके बाद सभी भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई
की जाएगी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नगर
पालिका में घुसने का प्रयास किया तो पुलिस से झूमाझटकी भी हुई। पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसियों को
नगर पालिका भवन में नहीं घुसने दिया। गुस्साए कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की। उसके बाद नगर पालिका
सीएमओ को कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने
ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के बाद सभी कांग्रेसियों ने नगर पालिका के सामने ही नगरीय प्रशासन मंत्री का पुतला जलाया।पुतला जलाने के दौरान पुलिस ने जलते पुतले को
बुझाने का प्रयास किया, जिस पर कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों में झूमाझटकी हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने सीएमओ को चेतावनी देते हुए कहा की आज तो हम सिर्फ ज्ञापन दे रहे हैं, अगर समस्याओं
का समाधान नहीं हुआ तो अगली मुलाकात अब सड़कों पर होगी।
ज्ञापन एवं रैली में मुख्य रूप से
कांग्रेस कामेटी जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल,सेवा दल यंग बिग्रेड प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता,राधेश्याम पटेल, समीर शर्मा,नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पटेल,मुकेश पटेल, प्रवीण रघुवंशी,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वदेश शर्मा,किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सावन यादव,देवेंद्र कुचबंदिया,राजा शर्मा,तरुण ठाकुर,गौरव यादव,सुमित भिलाला,ईश्वर कानकुअर,गुलशेर शाह,आशीष दामङे,अशुल,अजय रघुवंशी,युवराज रघुवंशी,प्रतिक यादव एवं स्थानीय कॉलोनी के निवासी भी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
