चोरों के हौसले बुलंद
दिन-दहाड़े खरीदी करने के नाम से आये युवक ने दुकान से रुपए चोरी किऐ,, घटना सीसीसी टीवी में केद,,,थाने में शिकायत दर्ज कराई

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सिवनी मालवा नगर की एक दुकान से दिन-दहाड़े खरीदी करने के नाम से आये युवक ने दुकान में इतनी सफाई से रुपए चोरी कर लिए और दुकानदार को भी
पता नहीं चला। पूरा मामला हरदा-नर्मदापुरम मुख्य मार्ग
पर स्थित श्री राम प्लास्टिक दुकान का है।जहां 2 लड़के दुकान पर खरीदी करने के लिए आए और दुकान संचालक उन्हें सामान दिखाने के लिए
काउंटर से उठा। तब तक एक युवक ने पैसे की दराज में हाथ डाल उसमे रखे रुपए निकाल अपने जेब में डाल लिए ।
उसके बाद उक्त युवक दुकान से निकल गए। जिसके बाद जब दुकान संचालक की नजर काउंटर में बने दराज पर गई तो उसके होश उड़ गए। दराज में रखे हुए रुपए उसमे से गायब थे जब दुकान संचालक ने सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो पता चला की ग्राहक बनकर आये युवक ने ही पैसे चुराए है।सीसीटीवी में देखने के बाद दुकान संचालक ने इसकी लिखित शिकायत सिवनी मालवा थाने में भी की है।दुकान संचालक मोहित रघुवंशी ने बताया की दुकान पर दो लड़के आये और उन्होंने कहा की हमें बाटल चाहिए है जब उन्हें बोतल दिखाने लगे तभी एक लड़के ने गल्ले में से रुपए निकालकर ले गए। गल्ले में एक साथ लगभग 5 हजार रुपए रखे हुए थे, जिसकी शिकायत हमारे ओर से सिवनी मालवा थाने में भी की गई।
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
