नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / श्रीमती नीरजा फौजदार ने बताया कि आज बहुत ही सुन्दर अवसर है, जिस दिन हमारे गुरूवर ने दीक्षा प्राप्त की ओर मुनिपद को सुशोभित किया। विगत 56 वर्ष पर्व संत शिरोमणि आचार्य विधासागर महाराज जी ने मुनि व्रत घारण किया। जिसको हम गुरू उपकार दिवस के रूप में मनाते है। हम युगों युगों तक ऋणी रहेगें श्रवण संस्कृति आचार्य भगवन विधासागर महाराज के। आज भगवान से यही प्रार्थना है कि गुरूदेव की साधना निरंतर निर्विध्न चलती रहे। गुरूदेव हमेशा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु एवं सदा जयवंत रहे। नमोस्तु गुरूवर नमोस्तु गुरूवर पूजन एवं आरती में नीरजा फौजदार , शारदा जैन , अनीता अरुण जैन , रेखा गोयल , मोनिका जैन , विनीति जैन , अनीता आर . एल . जैन , रचना मस्ते , सरिता जैन , राशि जैन , रीना रत्नेश जैन , भावना जैन , राखी जैन, रीना रितेश जैन , सुनीता जैन , मंजू जैन उपस्थित रही। इस अवसर पर भगवन के चित्र की आरती एवं भजन भी गाये।