स्वर्णकार समाज ने महिला की मृत्यु को लेकर थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन निष्पक्ष जांच की मांग
संवाददाता अरुण कश्यप

सीवनी मालवा
सीवनी मालवा नवीन स्वर्णकार शिक्षा एवं समाज कल्याण सेवा समिति के माध्यम से सोनी समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थाना सिवनी मालवा में इकट्ठा होकर थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला को ज्ञापन सोते हुए एवं जानकारी देते हुए बताया कि मृत्य महिला के परिवारिक सम्पर्क से संज्ञान में आया हैं कि मृतक श्रीमति शोभा बाई सोनी (विधवा) स्व. श्री हरिशंकर सोनी कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में सेवारत थी। एवं मृत्यु के दौरान भी डियूटी पर थी साथ ही जहरीला पदार्थ खाने के उपरांत भी कालेज परिसर में ही अर्थ बेहोशी के साथ होने की सूचना प्राप्त हुई ।
निम्न तथ्यों पर समाज ( मृतक महिला सोनी समाज से
संबंध ) निष्पक्ष जाँच और परिवार को आर्थिक सहायता / महिला के स्थान पर पुत्र को रोजगार सहायता की मांग करती है।सोनी समाज यह मानती हैं कि जानकारी के आधार पर संभावनाओं से इनकार नही किया जा सकता कि महाविद्यालय प्रबंधन पूर्णतः निर्दोष है। अत एव मृतक के द्वारा परिसर में जहरीला पदार्थ खाना निश्चित ही जाँच का विषय है। जिसकी निष्पक्ष जाँच की जाना चाहिए। ताकि मृतक के परिवार को न्याय मिल सकें ।
महिला के मृतक होने के साथ ही महिला के परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय / भरण पोषण से
वंचित हो गई है। परिवार में एक मात्र पुत्र जो महिला की आमद पर निर्भर था उसे महिला के स्थान पर रोजगार दिलाया जाना चाहिए।
निष्पक्ष जाँच मृतक की पोस्टमार्डम रिपोर्ट एवं तात्कालिक दिनांक एवं समय के सी.सी.टी.व्ही. फटेज के आधार पर जाँच निष्पक्ष हो ऐसी समाज अपेक्षा करता है।यदि सही दिशा में कार्यकारी नहीं होती है तो समाज आगे स्वर्णकार समाज आंदोलन करेगा
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
