3 लाख नकदी व आभूषण चुराए
चोर बहार की खिड़की की ग्रिल तोड़कर कमरे में घुसे

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सिवनी मालवा नगर की व्यास कॉलोनी में शुक्रवार शनिवार की रात करीब 3 बजे एक घर में
से चोरों ने लाखों रुपए के गहने एवं नकदी चुरा ली ।एक अन्य घर से भी कुछ रुपयों पर भी हाथ साफ कर लिया।व्यास कॉलोनी निवासी हर्ष रिछारिया ने बताया कि हमारे घर में रात लगभग 2 से 4 बजे के बीच खिड़की की ग्रिल तोड़ घर में गहने एवं नकदी चोरी कर लिए गए घटना के वक्त परिजन सब घर के में सोए हुए थे।चोरी करने के बाद चोर घर के दरवाजे भी बाहर से बंद कर गए जब हम सुबह उठे तो देखा कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद आसपास के लोगों को फोन करके बुलाया। कमरे का दरवाजा तोड़ बाहर निकले तब देखा की घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था।
3 लाख नकदी व आभूषण चुराए
चोर बहार की खिड़की की ग्रिल तोड़कर कमरे में घुस
चोरों ने घर में से करीब 3 लाख रुपए नकदी एवं सोने का आभूषण चुरा लिए। एक अन्य घर में भी चोर चो
की नियत से घुसे, उस घर में ज्यादा नकदी नहीं थी ।
घटना का पता तब चला जब परिजन सुबह सोकर पीड़ित परिवार के द्वारा घटना का जानकारी सिवनी मालवा थाने में दी गई जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस के द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया गया।सहायक उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया की सूच मिली थी की व्यास कॉलोनी में दो घरो में चोरी हुई है आकर देखा गया है घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है चोर खिड़की की ग्रिल तोड़ घर में घुसे थे। अंदर के कमरों का दरवाजा चोरों ने लगा दिया गया था। माम दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
