बानापुरा
शासकीय कन्या शाला हाई स्कूल बानापुरा का खेल मैदान बनकर तैयार नपा अध्यक्ष की सराहनीय पहल

संवाददाता अरुण कश्यप
बानापुरा
सिवनी मालवा की उप नगरी बानापुरा मैं बने शासकीय कन्या शाला हाई स्कूल बानापुरा का खेल मैदान बच्चों के लिए खेलने के लिए बन कर तैयार कर दिया गया है नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बानापुरा कन्या शाला हाई स्कूल में बच्चियों एवं वार्ड वासियों के बच्चों के खेलने का मैदान जर्जर हालत में था एवं बड़े-बड़े गड्ढे खेल मैदान ठीक नहीं होने के कारण बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने बच्चों के खेलने का मैदान शीघ्र से शीघ्र बनाने का जो वादा किया था उसे बरसात से पहले ही बना कर तैयार कर दिया गया है जिससे कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी अब इस मैदान में खेल सकते हैं एवं अपने खेलों का अभ्यास भी कर सकते हैं वही वार्ड पार्षद पति प्रदीप अग्रवाल एवं शासकीय कन्या प्राचार्य मनित दुबे ने भी जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन से खेल मैदान एवं स्कूल भवन निर्माण के लिए कहां गया था प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूली बच्चों के लिए खेल मैदान बनकर तैयार करा दिया गया है जिससे कि बच्चे खेल मैदान में अपना खेल अभ्यास एवं स्कूली कार्यक्रम करने के लिए मैदान नहीं था नपा अध्यक्ष की सराहनीय पहल से तैयार किया गया है एवं शाला प्राचार्य शिक्षक एवं बच्चों ने नपा अध्यक्ष रितेश जैन को सराहनीय पहल के लिए उन्हें धन्यवाद दिया नपा अध्यक्ष रितेश जैन के द्वारा स्कूली अधूरे कार्य को भी शीघ्र से शीघ्र किया जाएगा वहीं वार्ड पार्षद पति प्रदीप अग्रवाल ने भी जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 2 के जितने भी अधूरे कार्य बचे हुए हैं उन्हें शीघ्र से शीघ्र पूरा किया जाएगा अभी वार्ड नंबर 2 में नाली एवं सड़क निर्माण एवं शॉपिंग कांप्लेक्स ओं की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है एवं बानापुरा का उप अस्पताल संजीवनी बनकर तैयार हो गया है एवं वार्ड नंबर 2 के बचे कार्य शीघ्र से शीघ्र किए जाएंगे
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
