- विश्व हिंदू परिषद ने ईद पर गोवंश हत्या न हो प्रशासन को दिया ज्ञापन।,,,,,,शिवराठौर के नेतृत्व में दिया ज्ञापन

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सिवनी मालवा= ईद उल जुहा पर किसी भी स्थान पर गोवंश की हत्या नही हो प्रशासन को आगाह करने विश्व हिंदू परिषद ने स्थानीय अनुविभागीय दंडाधिकारी को सोपा ज्ञापन।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद ने बताया कि 29 जून ईद-उल-जुहा को लेकर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन निर्देश पर आज विश्व हिंदू परिषद सिवनी मालवा नगर समिति द्वारा विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री स्थानीय तहसील परिसर में अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रतिनिधि नायब तहसीलदार नितिन राय को ज्ञापन सौंपा विश्व हिंदू परिषद ने
ज्ञापन में मांग करते हुए लिखा की 29 जून को मुसलमानों के त्यौहार ईद उल जुहा पर देशभर में लाखों पशुओं की हत्याएं होती है लेकिन पशुओं की आड़ में ईद उल जुहा पर भारत के स्थानों पर लाखों गोवंश को काटने के लिए उन्हें पहले से ही लाकर रखा जाता है हालांकि दुनियाभर के अन्य देशों में ईद पर गोवंश नहीं काटा जाता है सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय तथा भारतीय कानून देश में गोवंश हत्या निषेध करते हैं विश्व हिंदू परिषद देश की सभी राज्य सरकारों से एवं मध्य प्रदेश सरकार नर्मदापुरम जिला प्रशासन से आग्रह करती है कि ईद उल जुहा पर होने वाली गोवंश की हत्याओं को रोके अन्यथा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता गोवंश की रक्षा के लिए कटिबद्ध है जो कि लोकतांत्रिक तरीके से अपना काम करेंगे।
विश्व हिंदू परिषद ने कहा की केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार नर्मदापुरम विभाग के नर्मदापुर पिपरिया बेतुल हरदा मुल्ताई जिले के सभी जिला एवं प्रखंड केंद्रों पर गौमाता की रक्षा हेतु आज ज्ञापन दिए जा रहे हे। इसी श्रृंखला में सिवनी मालवा समिति ने ज्ञापन दिया हे।
ज्ञापन में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
