मस्जिदों के सदर एवं मौलाना के साथ ईद उल जुहा बकरीद पर्व पर व्यवस्था एवं सुझाव बैठक ली गई

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सीवनी मालवा दिनांक 27/06/23 को समय शाम 6/00 बजे नगर पालिका सभागृह मैं नायब तहसीलदार ललित सोनी एवं नगर पालिका अधिकारी प्रभार अमर सिंह उईके अधिकारी संजय गोयल एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला एवं सभी मस्जिदों के सदर एवं मौलाना उपस्थिति में दिनांक 29/06/23 को ईद उल जुहा बकरीद पर्व पर व्यवस्था हेतु सुझाव एवं मीटिंग ली गई मीटिंग में अगर वर्षा नहीं होती है तो ईदगाह पर समय प्रातः सुबह 7:45 बजे नमाज अदा की जाएगी । अगर वर्षा होती है तो सुबह चारों मस्जिदों में समय सुबह 8:00 बजे नमाज अदा की जाएगी एवं सदरो के द्वारा बताया गया है । कि नगरपालिका को कुर्बानी से पहले एवं बाद में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं पुलिस व्यवस्था सुरक्षा हेतु लगाई जाए । बैठक में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार ललित सोनी एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी थाना प्रभारी जितेन सिंह बुंदेला नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उईके, ,,संजय गोयल,, प्रशांत शर्मा एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं पत्रकार मौजूद रहे
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
