आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर एवं एसपी ने विधानसभा सिवनी मालवा का सघन भ्रमण किया

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सीवनी मालवा,,आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने विधानसभा सिवनी मालवा का सघन भ्रमण किया।उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रॉन्ग रूम के लिए प्रस्तावित स्थान व मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही
निर्वाचन संबंधी प्रकरणों के निराकरण की जानकारी भी
ली।सिवनीमालवा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर कलेक्टर
ने सिवनी मालवा में निर्वाचन संबंधी प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।उन्होंने सिवनी मालवा के रजिस्ट्रीकारण अधिकारियों
को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों
के युक्तियुक्तकरण जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मोहिनी शर्मा सहित एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी
उपस्थित रहें।निरीक्षण से पूर्व कलेक्टर सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी
रजिस्ट्रीकारण व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों
को संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों, ऑब्जर्वर
इंस्पेक्शन सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। इस संबंध में विस्तार से जानकारी राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर श्री पंकज दुबे द्वारा दी गई।
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
