टीकमगढ़। गुरुवार 29 जून 2023 को जिलेभर में ईद उल अजहा का पर्व मुस्लिम भाइयों द्वारा परंपरा के अनुसार मनाया गया इस पर्व की तैयारियां पूर्व से ही मुस्लिम भाइयों द्वारा की गई थीं जहां पर्व के दिन निर्धारित समय अनुसार मस्जिदों में नमाज अदा की गई और उसके पश्चात ईद मिलने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा जहां एक दूजे को ईद की शुभकामनाएं गले मिल कर दी गई और पर्व की खुशियां बटोरी गई। इस मौके पर झमाझम बारिश भी होती रही और इसी बारिश के बीच ईद-उल-अजहा का पर्व बड़े शानो शौकत से मनाया गया और एक दूजे को ईद की बधाईयां दी गई नगर टीकमगढ़ में भी ईद उल अजहा का पर्व मुस्लिम भाइयों द्वारा पूरे उत्साह के साथ मनाया गया और एक दूजे के गले मिल ईद की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं गईं।

