सीवनी मालवा
सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाली,,,,नगर पालिका सीएमओ को मांग पत्र दिया,,,आंदोलन की चेतावनी

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के तत्वाधान में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी इकट्ठा होकर सिवनी मालवा हनुमान मंदिर से लेकर नगरपालिका तक विशाल रैली निकालकर एव नारेबाजी कर सफाई कर्मियों ने रैली निकाली सफाई करमचारी अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष रवि वाल्मीकि ने जानकारी देते हुए बताया कि कई वर्षों से सफाई कर्मी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगों को शासन प्रशासन के द्वारा नहीं माना गया है ना ही सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी चाहिए 9 सूत्री मांगों को लेकर समस्त सफाई कर्मचारी नगर पालिका पहुंचे एवं नगर पालिका सीएमओ शीतल भलावी को मांग पत्र सोते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया एवं मांगों को शीघ्र से शीघ्र हल करने की मांग की सफाई कर्मियों की मांगे इस प्रकार है
1. निकाय के दैनिक वेतन भोगी UAN खाताधारको की भविष्य निधि EPE की राशि पिछले कई महीनों से जमा
नहीं की जा रही है उसे तत्काल जमा किया जाए ।
2. नियमित सफाई कर्मचारियों की एवं कार्यालय कर्मचारियों की GPF एवं 7th वेतनमान की अंतिम किस्त का
भुगतान अति शीघ्र किया जाए ।
3. नगरी निकाय सिवनी मालवा में समस्त स्थाई कर्मी विनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए ।
4,,नगरीय निकाय सिवनी मालवा में 2007 के पश्चात के सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का विनियमिकरण
किया जाए ।
5. मध्य प्रदेश शासन के आदेश के उपरांत भी निकाय के सभी स्थाई कर्मियों का एरियस भुगतान करना लंबित है।भुगतान को तत्काल किया जाए।
6,,दैनिक वेतन भोगी अजय घावरी पार्क चौकीदार एवम लक्ष्मण कलोसिया सफाई कर्मचारी को पुनः कार्य
पर रखा जाए, इनकी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है ।
7. नगरीय निकाय में महिला सफाई कर्मचारी की भर्ती विगत 25 वर्षों से नहीं की गई है, बर्ष 2022/2023 ग्रामीण
क्षेत्र के लड़कों को सफाई कार्य हेतु भर्ती कर लिया गया, स्थानीय महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है,
तत्काल महिलाओं की भर्ती करी जाए ।
8. कई वर्षों से किसी भी सफाई कर्मचारियों को ड्रेस नहीं दी गई है. मध्य प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों में सभ
कर्मचारियों को इस प्रदाय करी जाती है, सिवनी मालवा के भी सफाई कर्मचारियों को ड्रेस दी जाए।
9 निकाय में सेवानिवृत्त समस्त बुजुर्ग कर्मचारियों की बक्ता राशि का भुगतान तत्काल किया जाए ।
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
