सीवनी मालवा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर नपा अध्यक्ष एवं पार्षदो एवं पार्षद पतियो ने लगाई झाड़ू ,,,,,,आश्वासन पर काम पर लौटे सफाई कर्मचारी

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सीवनी मालवा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर नपा अध्यक्ष एवं पार्षदो एवं पार्षद पतियो ने लगाई झाड़ू एवं नपा अध्यक्ष के आश्वासन पर काम पर लौटे सफाई कर्मचारी सिवनी मालवा नगर पालिका
सिवनी मालवा के सफाई कर्मचारियों के द्वारा विगत 2 दोनो से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही थी जिसमें निकाय स्तर पर एवं शासन स्तर पर मांगे रखी गई थी जिसमें मांगे नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई एवं अध्यक्ष व सीएमओ के समझाइश के बाद भी कर्मचारी नहीं माने पर नपा अध्यक्ष एवं पार्षदों एवं पार्षद पतियो द्वारा स्वयं जय स्तंभ चौक पर झाड़ू लगाई गई बाद में सफाई कर्मचारी और सफाई कर्मचारी यूनियन एवं नपा अध्यक्ष द्वारा आपसी सहमति एवं आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त की गई सफाई कर्मचारी अपने अपने कार्य पर लौटे और शहर की सफाई व्यवस्था संभाली नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि सफाई कामगारों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई थी जिसमें आपसी सहमति एवं आश्वासन द्वारा चर्चा की गई जिसमें शासन स्तर की मांगों को शासन स्तर पर एवं निकाय स्तर की मांगों को हमारे द्वारा पूरा करने का प्रयास किया जावेगा मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीएमओ शीतल भलावी ने भी जानकारी देते हुए बताया कि पदभार ग्रहण किया गया है निकाय की स्थिति को देखते हुए जो भी सफाई कर्मचारियों द्वारा मांग की जा रही है नियमानुसार उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जावेगा
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
