आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले बीजेपी नेता पर कार्रवाई को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन सौंपा,,,,, भाजपा सरकार का पुतला दहन किया

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सिवनी मालवा नगर कांग्रेस कमेटी सिवनी मालवा के द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया प्रभार तहसीलदार नितिन राय को जानकारी देते हुए बताया कि सीधी जिले के कुबरी बाजार में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक दशमत रावत उम्र लगभग 30 वर्ष पर प्रवेश शुक्ला जो की बीजेपी नेता बताये जा रहे है। उनके द्वारा नशे की हालत में आदिवासी के युवक ऊपर पेशाब कर दी गई। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।आदिवासियों के साथ इस तरह का कुकृत्य कांग्रेस किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं करेगी।
सीधी जिले में आदिवासी युवक के साथ हुई इस घटना से प्रदेश के आदिवासी भाई बहनों का मन अत्यंत दुखी है। सीधी जिले में एक आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता के पेशाब करने का वीडियो देखकर रूह कांप जाती है। क्या सत्ता का नशा इस कदर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर चढ़ गया है कि वे इंसान को इंसान नहींसमझ रहे। यह घटना आदिवासी अस्मिता पर प्रहार है। यह घटना टंट्या मामा और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों का’अपमान है। यह घटना मध्यप्रदेश के करोड़ों आदिवासी भाई बहनों का अपमान है।हमारी मांग है की उक्त बीजेपी नेता पर उचित कार्रवाई कर मध्य प्रदेश में उदहारण प्रस्तुत किया जाए जिससे की भविष्य में किसी के भी द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम ना दिया जा सके। यदि जल्द उक्त आरोपी पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो हमारे द्वारा उग्र आन्दोलन सहित प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन भी किया गया
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
