. भारतीय जनता पार्टी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन मनाया एवं उनके कार्यों को याद किया

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सीवनी मालवा उप नागरी बानापुरा मैं बने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के द्वारा पुष्प वर्षा एवं फूल की माला पहनाते हुए एवं जय घोष के नारे लगाते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर बीजेपी पदाधिकारी दीदार सिंह सलूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का जन्म हुआ। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे एवं शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थे। डॉ॰ मुखर्जी ने 1917 में मैट्रिक किया तथा 1921 में बी०ए० की उपाधि प्राप्त की।श्यामाप्रसाद मुखर्जी – एक ऐसे भारतीय क्रांतिकारी, राजनीतिज्ञ तथा महान हस्ती जिन्होंने अपने आदर्शों एवं सिद्धांतों के लिए सत्ता सुख का भी बलिदान कर दिया. जिन्हें सत्ता की न भूख थी और न ही सत्ता के लिए किसी राजनैतिक दल की चाटुकारिता करना पसंद था. कहते हैं कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी में वे सारे गुण थे जो एक आदर्श महापुरुष में होने चाहिए. ऐसे ही भारत देश के महान क्रांतिकारी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई, सन 1901 को एक बहुत ही कुलीन परिवार में हुआ था. इनके पिता का नाम आशुतोष बाबू था. जो अपने समय के एक प्रसिद्द शिक्षाविद थे. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कार्यों एवं उनके जन्मदिन को याद किया इस अवसर पर अभिषेक शर्मा दीदार शालुजा, अरविंद सोहोरहत, भाजपा नेता रघुवीर सिंह राजपूत, वीरू मिश्रा, अभिषेक शर्मा रोहित,,जितेंद्र,,गौरव मौजूद रहे
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
