यूथ कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग,,,,,उग्र आंदोलन की चेतावनी

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सिवनी मालवा में यूथ कांग्रेस सिवनी मालवा के नगर अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक फेसबुक पोस्ट से बवाल मच गया। इसके बाद युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिवनी मालवा स थाने पहुंच कर एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने विगत दिवस खेत में धान के रोपे लगाते हुए एक फोटो डाली थी। इसके बाद पप्पू पटेल नामक फेसबुक आईडी से एक पोस्ट डाली गई। इसमें लिखा गया कि सभी किसान भाइयों से निवेदन है की किसी को अगर धान लगवाना है तो वो सम्पर्क करें। राहुल
गांधी आजकल धान लगा रहे है। जनहित में जारी ।
इस पोस्ट पर संतोष पडियार ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गाली देते हुए कमेंट किया। इससे की सभी कांग्रेसियों की भावना आहत हुई है। साथ ही सभी
कांग्रेसियों में भारी रोष है। हमारी मांग है कि संतोष पर तत्काल आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया फेसबुक की दोनों आईडी की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। इससे की भविष्य में इस तरह किसी भी राष्ट्रीय नेता के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग ना किया जाए। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की जाती है, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं धरना प्रदर्शन सहित उग्र आंदोलन करेंगे
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
