सीवनी मालवा
जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के द्वारा महापंचायत आदिवासी हक के लिए लड़ेंगे

सीवनी मालवा
सिवनी मालवा राधा कृष्ण राम जानकी मंदिर में जय आदिवासी युवा शक्ति के द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें जयस महापंचायत के पदाधिकारियों ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए जमकर बरसे एवं बीजेपी सरकार की आलोचना की महापंचायत में पदाधिकारियों ने आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर बीजेपी एवं शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधते हुए आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों को बंद करने की मांग की एवं आदिवासियों को किस प्रकार का सताया जा रहा है एवं उन पर अत्याचार किए जा रहे हैं आदिवासियों पर झूठे मुकदमे लगाकर उनको बंद किया जा रहा है एवं उनकी जमीन से वंचित किया जा रहा है वही गंजाल मोरन नदी पर टीम बनाकर आदिवासियों की जमीन ली जा रही है जिसके विरोध में आदिवासियों ने आवाज उठाई आदिवासी छात्र छात्राओं को छात्रावास एवं कालेज के लिए भी शिवराज सिंह सरकार से मांग की है एवं आदिवासियों के ऊपर जितने भी झूठे आरोप लगाए हैं उन्हें हटाया जाए जयस के माध्यम से महापंचायत रख कर सब को जागरूक किया गया एवं आदिवासी एकजुट होने की बात कही गई
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
