टीकमगढ़ । 11 जुलाई 2023 मंगलवार के दिन आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र जैन क्रांतिकारी के नेतृत्व में टीकमगढ़ विधानसभा का दौरा ग्राम पंचायात हीरानगर ग्रामपंचायात हरपुरा ग्राम पंचायात कांटी ग्राम पहाड़ी खुर्द पारी मजरा ग्रामपंचायात आलमपुरा ग्राम पंचायत कंचनपुरा ग्राम दुनातर में लोगो से जनसम्पर्क और जन संवाद हुआ जिसमे लोगों का बहुत प्यार स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ जिसमे आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष हमीद खान सर्किल अध्यक्ष गोकुल विश्वकर्मा आप नेता अभिनाश रजक शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी व पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के अनेक ग्रामों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया और लोगों के घर-घर जाकर उनसे आशीर्वाद लिया इस मौके पर जितेंद्र जैन क्रांतिकारी जन-जन से मिले और आम आदमी पार्टी की रीति – नीति से अवगत कराते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की नींव मजबूत की।

