टीकमगढ़ । दिनांक 11.07.2023 को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा जतारा थाने में आवेदकों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनसुनवाई की गई इस अवसर पर तहसीलदार जतारा कुमारी वंदना सिंह, थाना प्रभारी जतारा उपनिरीक्षक हिमांशु भिंडया, उपनिरीक्षक रवि सिंह कुशवाह उपस्थित रहे। जिला मुख्यालय पर पूर्व की भांति जनसुनवाई जारी रही। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने जतारा थाना परिसर में बैठकर जनसुनवाई की इस दौरान उन्होंने आवेदकों की समस्याओं का निराकरण कराया और लोगों की समस्याएं सुनी इस मौके पर क्षेत्र वासियों ने पहुंचकर अपनी अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक को बताईं जिनका निराकरण कराया गया।

