टीकमगढ़। नगर में पधारे आचार्य 108 विराग सागर जी महाराज के परम प्रभाकर शिष्य 108 उपाध्याय विकसित सागर जी महाराज मुनि 108 आचार्य सागर जी महाराज एवं आरिका माता 105 विजेता श्री व बिजीता श्री माताजी के चतुर्मास की स्थापना 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बाजार मंदिर प्रांगण के बगल में आशीर्वाद मार्केट में संपन्न हुई अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन के पूर्व अध्यक्ष एवं चतुर्मास कमेटी के नरेंद्र जनता ने बताया कि समस्त कार्यक्रम दोपहर 02 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें श्रावक जनों ने कलश स्थापित कर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया नरेंद्र जैन जनता ने बताया कि इन 4 माह में हमारे समस्त मुनि संघ एक स्थान पर रहकर आत्म कल्याण करते हैं क्योंकि पैदल चलने से इस बारिश के मौसम में सूक्ष्मजीवों की उत्पत्ति होती है और हरियाली होती है इन समस्त जीवो की विराधना नहीं हो इसलिए चतुर्मास करते हैं और समाज को धर्म मार्ग पर चलने का उपदेश देकर हिंसा झूठ चोरी कुसील परी ग्रह से बचाते हैं जिस प्रकार सूर्य की किरणें अंधकार मिटाती हैं ऐसे ही मुनिराज अज्ञान के अंधकार को मिटाकर अपनी सरल और ओजस्वी वाणी से धर्म रूपी ज्ञान का दीप प्रकट करते हैं समस्या से तपस्या की ओर जाने का मार्ग बताते हैं भोग से योग की ओर चलने का मार्ग बताते हैं इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी जन उपस्थित हुए। प्रेस को यह तमाम जानकारी नरेंद्र जैन जनता ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

