टीकमगढ़ । मंगलवार 11 जुलाई 2023 के दिन अजाक्स संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार के नेतृत्व में एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम भेजा है इस ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सीधी जिले के गांव कुबरी मे विधायक प्रतिनिधि के द्वारा आदिवासी युवक के साथ जो कृत्य किया गया है वह मानवता को तार-तार कर रहा है ऐसा कृत्य करने वाले को कठोर से कठोर सजा दी जाए एवं आदिवासी युवक का इससे जो मान सम्मान गया है उसे उसका मुआवजा दिया जाए अजाक्स संगठन ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर इस प्रकार की कार्यवाही इस मामले में नहीं की गई तो संगठन वृहद स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा ज्ञापन के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार सहित संगठन के भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इस मामले से अजाक्स संगठन में आक्रोश व्याप्त है जहां संगठन ने लामबंद होकर ज्ञापन भेजा हैं और इस मामले में सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने की बात कही है।

