टीकमगढ़। स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत समस्त आउट सोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने 11 जुलाई 2023 मंगलवार के दिन लामबंद होकर एक ज्ञापन मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से दिया है जिसमें डाटा एंट्री आपरेटरों ने 02 मांगों का उल्लेख किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि नौकरियों में आउट सोर्स कल्चर समाप्त कर हम सभी डाटा एंट्री ऑपरेटरों का विभाग में संविलियन किया जाए एवं कहा गया है कि हम सभी स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों का न्यूनतम वेतन 21000 रुपए प्रतिमाह किया जाए। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत आउट सोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर ने सामूहिक रूप से एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के मुखिया को भेजा है और अपनी मांगों का शीघ्र निराकरण कराए जाने की मांग शासन जिला प्रशासन से की है इस मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत तमाम आउटसोर्स के डाटा एंट्री ऑपरेटर मौजूद रहे।

