टीकमगढ़ । प्रांतीय अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के निर्णय अनुसार मंगलवार 11 जुलाई 2030 को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 24 सूत्रीय मांगों के समर्थन मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन शाम 4.30 वजे संयुक्त कार्यालय मे प्रताप सिंह चौहान अपर कलेक्टर को ज्ञापन मांगों के संबंध सौंपा एवं नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया गया।
यह आंदोलन 03 चरणों में किया जा रहा है प्रथम चरण में मध्यप्रदेश में समस्त जिलों में 11.07.2023 ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा गया द्वितीय चरण में 11 अगस्त 2023 को प्रदेश के सभी कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे एवं तृतीय चरण में 10 सितंबर 2023 को यदि मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश व्यापी धरना और यदि मांगों का निराकरण नहीं हुआतो फिर ऐसी स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर समस्त प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी जाएंगे। मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन बहाली की जाए ,केन्द्र के समान महंगाई भत्ता एवं ऐरियर्श दिया जाये वह शीघ्र दिया जाए, स्वास्थ विभाग एवं आयुष विभाग की जो लंबित वेतन विसंगति है उसका निराकरण किया जाए, जो वेतन विसंगति है उसका निराकरण किया जाए, समस्त अधिकारी कर्मचारियों की पदोन्नति की जाये, ऐसी 24 मांगे मुख्य रही। ज्ञापन के दौरान संयुक्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में मधुकर उपाध्याय विवेक खरे, रामस्वरूप चतुर्वेदी, प्रदीप चतुर्वेदी, गौरीशंकर नामदेव, जेके जैन, विनोद सिरवैया, बलीराम अहिरवार, मनोज अहिरवार, चंद्रिका प्रसाद समारी, विनोद चौरसिया एसपी शर्मा, लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा, बृगभान यादव, कैलाश रिछारिया, राजेश पुरोहित, शोभा खरे, अनुराधा यादव, सुल्ताना साहीन अनीता मेवार संध्या चतुर्वेदी सहित तमाम मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी आयुष विभाग के प्रदीप चतुर्वेदी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

