टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ जिला की मासिक जिला बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय चकरा रोड पर सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने की। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान अपनी सब्जी व फसल का मूल्य स्वयं निर्धारित करे इसके लिए ग्राम- ग्राम जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। आज फसल, फल व सब्जी की किसान पैदावार करता है और इसका मूल्य सरकार, व्यापारी,आढ़तिया निर्धारित करता है जबकि अन्य सामानों के साथ ऐसा नही होता आज टमाटर किसान पैदा कर रहा लेकिन मूल्य आढतिया निर्धारित करता है जबकि उसी टमाटर का जब साॅस बन जाता तो उसका मूल्य वह साॅस कम्पनी का मालिक निर्धारित करता है। ये किसान के साथ धोखा है जो नही चलेगा। अब किसान जाग रहा है कोई सरकार उसे खिलौना न समझे। जब मन किया खेला मन भर गया फेक दिया। भारतीय किसान संघ इसकी शुरुआत आज जिला टीकमगढ़ से करने जा रहा है और ये एक आंदोलन बनकर रहेगा। भारतीय किसान संघ इसके लिए जिले प्रत्येक तहसील व ग्राम स्तर पर बैठकों के माध्यम से यह कार्यक्रम शुरु कर चुका है जून माह में जिले के 40 नये ग्रामों की ग्राम समिति बनाकर कर चुका है। इसके बाद राघवेंद्र सिंह परमार को पलेरा तहसील मंत्री, प्रदीप घोष को दिगौड़ा तहसील प्रचार-प्रसार प्रमुख, संतोष अहिरवार को ग्राम समिति अध्यक्ष संजयनगर व केशव दास कुशवाहा को ग्राम समिति नादिया अध्यक्ष बनाया गया । इस बैठक में जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार पाठक, जिला जैविक खेती प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीपत सिंह भदौरिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र श्रोती, दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष राकेश सिंह घोष, दिगौड़ा तहसील उपाध्यक्ष फूलसिंह घोष, दिगौड़ा तहसील उपाध्यक्ष डॉ अंश कुमार जैन, लिधौरा तहसील उपाधक्ष छेदीलाल अहिरवार, टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष भगवत सिंह सोलंकी, टीकमगढ़ तहसील संयोजक देशराज रजक, टीकमगढ तहसील उपाध्यक्ष संतोष राजपूत, टीकमगढ तहसील उपाध्यक्ष शोभाराम कुशवाहा, टीकमगढ तहसील कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन पाल, ग्राम समिति मिणोरा अध्यक्ष कैलाश प्रसाद बंशकार, राकेश चौरसिया अस्तौन ग्राम समिति अध्यक्ष, कमलेश वर्मा बर्माडांग, भागीरथ साहू, राघवेन्द्र सिंह घोष, लक्ष्मन पाल, किशन केवट, बृजकिशोर विश्वकर्मा, मुकेश सिंह घोष, रामबगस कुशवाहा, प्रमोद राय, नत्थू घोष, बालमुकुंद पाल, छोटेलाल घोष, अरविन्द कुमार साहू, पुष्पेन्द्र आदिवासी, वीरन सिंह घोष, किशन पाल, कमलेश कुशवाहा, नरेंद्र सिंह घोष, साहब सिंह ठाकुर, नत्थू विश्वकर्मा, नारायण दास चढ़ार, बलवान अहिरवार, सुरेन्द्र अहिरवार, करिया आदिवासी, प्यारेलाल अहिरवार, स्वामी अहिरवार, इमरत अहिरवार, हरिराम अहिरवार, विशाल सिंह घोष, रामकिशन अहिरवार, हरप्रसाद चढ़ार, अमर सिंह घोष, छोटेलाल चढ़ार, बालकिशन चढ़ार सहित कई किसान मौजूद रहे।

