टीकमगढ़।आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का टीकमगढ़ पुलिस द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा टीकमगढ़ जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शिखर चंद्र जैन, भगवानदास दुबे, मोहन सिंह सूबेदार, स्वामी प्रसाद पस्तोर को स्मृति चिन्ह, साल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर अनु अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ सुश्री प्रिया सिंधी, डीएसपी अजाक दिलीप पांडे, एफएसएल अधिकारी प्रदीप यादव, रक्षित निरीक्षक टीकमगढ़ विशाल मालवीय, सूबेदार उत्तम सिंह सहित टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।