*हिमाचल के चंद्रताल में फंसे सिवनीमालवा के 18 लोगो का रेस्क्यू कार्य जारी*…….
*कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने डीएम कांगड़ा और लाहुलस्फीति से की चर्चा*

संवाददाता अरुण कश्यप
नर्मदापुरम
नर्मदापुरम/ अरुण कश्यप//// हिमचाल प्रदेश के चंद्रताल में फंसे सिवनीमालवा के 18 लोगो का रेस्क्यू कार्य जारी है। कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि हम चंद्रताल के स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। सिवनीमालवा के 18 लोगो के रेस्क्यू के संबंध में हिमाचल के डिस्ट्रिक्ट कांगड़ा और लाहुल स्पीति के जिला कलेक्टर से भी चर्चा की गई है। जिनके द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू ऑपरेशन सतत जारी हैं। आवश्यक जानकारी से यथा शीघ्र सूचित किया जाएगा।
नर्मदापुरम से अरुण कश्यप की खास खबर
