टीकमगढ़। जिले के नवागत कलेक्टर 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अवधेश शर्मा ने आज संयुक्त कार्यालय भवन पहुंचकर कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व शर्मा ने कुण्डेश्वर भगवान की पूजा अर्चना कर जिले की प्रगति एवं सुख-समृधि की कामना की।
इससे पूर्व शर्मा म प्र शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर पीएस चौहान, एसडीएम टीकमगढ़ सीपी पटेल, एसडीएम जतारा डॉ. अभिजीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर, जिला कोषालय अधिकारी शिवरंजन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

