टीकमगढ़। जिले की आठ स्वास्थ्य संस्थाओं में जिला चिकित्सालय सहित 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं पाँच हैल्थ वेलनेस सेन्टर कायाकल्प अवार्ड पुरूष्कार के लिए चयन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभाराम रोशन ने बताया कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्ता पूर्ण सेवाऐं सुनिश्चित करने के लिए कायाकल्प अवार्ड की घोषणा की है, जिसके तहत स्वास्थ्य संस्थाओं की मरम्मत, साफ सफाई, कचरा प्रबंधन संक्रमण की रोकथाम पर्यावरण अनुकूल वातावरण एवं अस्तपाल के अंदर एवं बाहर के रख रखाव का मूल्यांकन किया जाता है। इसका मूल्यांकन राज्य स्तर से निर्धारित मानकों के आधार पर राज्य स्तर की टीम द्वारा किया जाता है, जिससे कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले संस्थान को पुरूस्कार के लिये चिन्हित किया जाता है। सीएमएचओ डाॅ. रोशन ने जानकारी देते हुये कहा कि जिला टीकमगढ़ अंतर्गत जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ को सात्वना पुरूस्कार के लिये चयनित किया गया है,जिसमे धनराशि तीन लाख रूपये एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव एवं पलेरा को सांत्वना पुरस्कार एक-एक लाख रूपये एवं हेल्स वैलनेस सेंटर नन्नी टेहरी को जिला अंर्तगत विजेता पठा को प्रथम रनरअप एवं आलमपुरा को द्वितीय रनरअप सहित अमरपुर एवं स्यावनी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इससे पूर्व भी जिला चिकित्सालय टीकमगढ एवं नन्नी टेहरी सम्मानित हो चुके है।

