टीकमगढ़ । जिले के मोहनगढ़ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक चंद्रकांत पांडे को मंगलवार 11 जुलाई 2023 की शाम बिजली का करंट लग गया था जिससे उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी जब उन्हें पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां इलाज के दौरान उन्हें झांसी के लिए रेफर किया गया जहां झांसी जाते समय रास्ते में पृथ्वीपुर के पास उनकी मौत हो गई थी बुधवार 12 जुलाई 2023 की सुबह उनके निज पैतृक ग्राम सिमरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया और उन्हें अंतिम सलामी दी गई इस मौके पर उपस्थित पुलिस जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी भी उनकी अंतिम शव यात्रा में पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर ग्राम वासियों सहित उनके अन्य संबंधी परिजनों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

