*हिमाचल के चंद्रताल में फंसे सिवनीमालवा के 18 लोगो का रेस्क्यू कार्य जारी* *तीन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया*
*कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने डीएम कांगड़ा और लाहुलस्फीति से की चर्चा*
संवाददाता अरुण कश्यप
नर्मदापुरम
नर्मदापुरम/ अरुण कश्यप//// हिमचाल प्रदेश के चंद्रताल में फंसे सिवनीमालवा के 18 लोगो का रेस्क्यू कार्य जारी है। कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि हम चंद्रताल के स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। सिवनीमालवा के 18 लोगो के रेस्क्यू के संबंध में हिमाचल के डिस्ट्रिक्ट कांगड़ा और लाहुल स्पीति के जिला कलेक्टर से भी चर्चा की गई है। जिनके द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू ऑपरेशन सतत जारी हैं। आवश्यक जानकारी से यथा शीघ्र सूचित किया जाएगा। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सभी लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है एवं आज शाम तक सभी लोगों को सुरक्षित निकालने का काम किया जा रहा है सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि हेलीकॉप्टर के द्वारा भी फंसे हुए व्यक्तियों को देखा जा रहा है एवं उन तक राहत कार्य पहुंचाए जाने की कोशिश की जा रही है मंत्रियों का दल भी मौके पर पहुंचने की संभावना है सिवनी मालवा के 18 लोग चंद्र ताल में फंसे हुए हैं सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि उन लोगों तक भी राहत कार्य पहुंच जाएगा एवं आज शाम तक वह भी सिंगल जून में आने की संभावना बताई जा रही है जल्द से जल्द सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा 300 लोग फंसे होने की संभावना बताई जा रही है एवं सभी को सुरक्षित निकालने का कार्य जारी है सूत्रों के हवाले से जानकारी मिले ही के सिवनी मालवा के 3 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है एवं रेस्क्यू कार्य चालू है सभी को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाएगा
अरुण कश्यप की खास खबर