टीकमगढ़। भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के युवा नेता व समाजसेवी आनंद कुशवाहा ने बीते रोज भोपाल पहुंचकर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की और उनके साथ भोपाल में वृक्षारोपण पॉइंट पर वृक्षारोपण किया इस मौके पर युवा नेता आनंद कुशवाहा ने श्री चौहान से टीकमगढ़ जिले के विकास और अन्य मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा भी की एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

